Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परियोजना: मानेगाँव के लोगों ने दी सहमति, रोड निर्माण का सर्वे कार्य शुरू

मंडला 2 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को एसडीएम निवास श्री सी.एल. वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक दल मानेगाँव पहुँचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रशासन दल ने ग्राम मानेगाँव के ग्रामीणों को समझाकर सर्वे कार्य के लिए उनकी सहमति प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही वर्षों से लंबित इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसडीएम निवास श्री सी.एल. वर्मा ने जनसंवाद में ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से संबंधित अपनी चिंताएँ और समस्याएँ सामने रखीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया और आश्वासन दिया। प्रशासन के इस भरोसे के बाद ग्रामीणों ने रोड निर्माण के लिए अपनी सहमति दे दी, जिसके चलते सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

एसडीएम श्री वर्मा ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह पहुँच मार्ग चुटका परियोजना के लिए तो आवश्यक है साथ ही यह स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी आवागमन और संपर्क की सुविधा को बेहतर बनाएगा। इस रोड के निर्माण से न केवल परियोजना का काम आसान होगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री वर्मा के साथ एसडीओपी पी.एस. वालरे, टीआई नारायणगंज श्री घासले, पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर श्री विशाल उइके, आरआई गणेश सिंगौर और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

11 जनवरी को कृषि वर्ष 2026 का शुभारंभ जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी मंडला में आयोजित होगा

Reva India News

जिले में अब तक 986.8 मिमी वर्षा

Reva India News

गांव का देशी जीवन भी अब शहर की भौतिक सुख सुविधाओं में बदलने लगा है

Reva India News

Leave a Comment