Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11 जनवरी को कृषि वर्ष 2026 का शुभारंभ जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी मंडला में आयोजित होगा

मंडला, 10 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों तक कृषि एवं संबंधित विभाग पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से नई तकनिकी जानकारी और शासकीय योजनाओं को सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से 11 जनवरी 2026 को भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषक रथ को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जायेगा।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे जिला स्तर पर कृषि उपज मण्डी मंडला में एवं जिले के समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों पर किया जायेगा। साथ ही जिला मुख्यालय एवं समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों में कृषक रथ कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जायेगा। कृषक रथ प्रतिदिन 3 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा।

Related posts

भांग दुकान का नवीनीकरण वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 24 मार्च तक  

Reva India News

आदि कर्मयोगी अभियान: तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन प्रभारी कलेक्टर ने दिलाई शपथ

Reva India News

गासा ट्रेडर्स द्वारा ग्राहकों को बेंच रहे एक्सपायरी प्रोडक्ट .उपभोक्ता ने कार्यवाही के लिये थाने की शिकायत

Reva India News

Leave a Comment