Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय जनसुनवाई में समस्या लेकर पहुंचे आवेदक

मंडला 5 अगस्त 2025

जिला योजना भवन में मंगलवार को जनसुनवाई हुई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह एवं श्री जेपी यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को यथोचित निराकरण के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 91 आवेदक समस्याएं लेकर जनसुनवाई में आए।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई के दौरान जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही से संबंधित आवेदक को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने आवश्यकतानुसार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े अनुविभाग तथा जनपद स्तर के अमले को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

मंडला की महिला टीचर की पन्ना में हत्या आंधी कत्ल का पर्दाफाश

Reva India News

सशस्त्र सेना झंडा दिवस कलेक्शन में मंडला जिला प्रदेश में नंबर वन जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कैप्टन श्री अमिताभ रावत ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को सौंपा स्मृति चिन्ह

Reva India News

मतदाता दिवस पर आज ली जाएगी नैतिक मतदान की शपथ

Reva India News

Leave a Comment