Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तत्काल श्रवण यंत्र मिलने से गौरी शंकर ने प्रसन्नता व्यक्त की जनसुनवाई में मिला तत्काल लाभ

मंडला 5 नवंबर 2024

जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में आने वाली समस्या का यथासंभव शीघ्र एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ठोंड़ा बिछिया निवासी गौरी शंकर पटेल ने श्रवण यंत्र प्राप्त करने के संबंध आवेदन दिया। गौरी शंकर ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण मुझे सुनने में बहुत परेशानी होती है। मुझे श्रवण यंत्र प्रदान किया जाए। सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर मौके पर ही श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। श्रवण यंत्र पाकर गौरी शंकर कहते हैं कि समस्या का मौके पर ही निराकरण हो जाने से मैं बहुत खुश हूं और मैं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद करता हूं।

Related posts

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

*KTR बफर जोन की इको विकास समितियों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली*

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 29 जून 2026

Reva India News

Leave a Comment