Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व अधिकारी उर्वरक विक्रय केन्द्रों की सतत निगरानी करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मंडला 5 अगस्त 2025

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि खरीफ फसल के लिए यह समय उर्वरक की उपलब्धता हेतु महत्वपूर्ण है। सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने क्षेत्र के उर्वरक विक्रय केन्द्रों की सतत निगरानी करें। सभी डबल लॉक केन्द्रों, सोसायटियों सहित अन्य सभी उर्वरक विक्रय स्थलों पर कृषकों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। डबल लॉक केन्द्रों पर सेलप्वाईंट बढ़ाएं, जिससे एक समय में अधिक किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने मार्कफेड एवं सहकारिता के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय परिवहन की स्थिति को देखते हुए यदि कृषक सुबह जल्दी केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं, तो केन्द्रों को सुबह 8 बजे से खुलवाना प्रारंभ करें। कहीं पर भी कृषकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासकीय केन्द्रों के साथ-साथ बहुत से प्राईवेट वेंडर्स भी उर्वरक का विक्रय करते हैं इन पर नजर रखें, जिससे कहीं भी कोई भी वेंडर कृषकों से निर्धारित दर से अधिक राशि न ले। अधिक राशि लेने अथवा ब्लेक करने की शिकायत मिलने पर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि अगले सप्ताह में जिले में वीआईपी का आना प्रस्तावित है, इसको देखते हुए इसी हफ्ते में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराएं। जुलाई माह की शिकायतांे के साथ-साथ 50 दिवस से अधिक की शिकायतों पर भी फोकस करें तथा उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि सीएम मॉनिट के प्रकरणों को संबंधित विभाग प्रमुख प्राथमिकता से लें। स्वयं फॉलोअप करते हुए तीन दिवस में सभी प्रकरणों का निराकरण कराएं। कलेक्टर ने कहा कि समाधान ऑनलाईन में लम्बित शिकायतों पर फोकस करें। रक्षाबंधन से पूर्व शिकायतों का समुचित निराकरण कराएं।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस ग्राउंड में इस कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियाँ कराएं। 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया जायेगा, जिसके प्रसारण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं रखें। उन्होंने आमंत्रण के लिए ई-कार्ड बनवाने, परेड की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त से ’हर घर तिरंगा’, ’हर घर स्वच्छता’ अभियान शुरू होगा, इसके लिए तय कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारियाँ कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, श्री शाहिद खान, सभी एसडीएम तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उर्वरकों की दरें निर्धारित

Reva India News

26 एवं 27 को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के लिए कार्यक्रम जारी प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक बैटन रिले, 9 बजे ली जाएगी स्वच्छता शपथ

Reva India News

जिले में मिले 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment