मंडला 6 अगस्त 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आयुष विभाग के कर्मचारियों की टीम द्वारा एनीमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गृहभेंट के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत करते हुए आयुष औषधियों के महत्व के बारे में बताया।

इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ जीवन शैली, उचित आहार, और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में परामर्श भी दिया। मरीजों तथा उनके परिजनों से स्वस्थ जीवनशैली के साथ समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेते रहने का अनुरोध किया गया। गृहभेंट में मरीजों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक औषधियां वितरित की गई।

