Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नियत् तिथि को शुष्क दिवस घोषित करने के निर्देश

मण्डला 7 दिसम्बर 2021

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार जिला मण्डला के समस्त जनपद पंचायत क्षेत्रों के पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा दिनांक 4 दिसम्बर 2021 के साथ ही संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के कार्यक्रम अनुसार संबंधित क्षेत्र में मतदान दिवसों में मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पूर्व से तथा मतगणना हेतु नियत तिथि के दिवसों को शुष्क दिवसों के रूप में घोषित किये जाने की नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Related posts

इंटरनेट सुरक्षा दिवस 2026 पर कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर ने किया श्री हिमांशु यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित  

Reva India News

बिछिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment