Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं की नियुक्ति की अनंतिम सूची प्रकाशित

मंडला 13 अगस्त 2025

महिला एवं बाल विकास परियोजना मण्डला एवं मोहगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। प्रक्रिया के द्वितीय चरण में मण्डला और मोहगांव से प्राप्त आवेदनों का विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति के माध्यम से परीक्षण उपरांत 11 अगस्त को प्रावधिक अंनतिम सूची चयन पोर्टल पर ऑनलाईन प्रकाशित कर दी गई है। संबंधित ग्राम पंचायतों में भी सूची को चस्पा किया गया है।

आवेदक अनंतिम सूची के प्रकाशन दिनांक से एक सप्ताह के भीतर एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्यम से दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। यह आवेदन सिर्फ ऑनलाईन ही स्वीकार किए जायेंगे। परियोजना अधिकारी श्री अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि परियोजना मण्डला में कार्यकर्ता के 9 पद एवं सहायिका के 27 पदों पर कुल 36 पदों पर आवेदन प्राप्त हुए तथा परियोजना मोहगांव में 5 कार्यकर्ता और 59 सहायिकाओं के कुल 64 पदों पर आवेदन प्राप्त हुए थे।

Related posts

सख्ती से कराएँ कोविड प्रोटोकॉल का पालन – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने ली कोविड, ओलावृष्टि तथा रोजगार मेले के संबंध में बैठक

Reva India News

कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार परक पाठ्यक्रमों के संचालन के प्रयास बढ़ाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

पंचायत चुनावों के लिए 13 से प्राप्त किए जाएंगे नाम-निर्देशन पत्र जिले में 16 जिला पंचायत, 151 जनपद, 486 सरपंच तथा 7541 पंच पदों के लिए तीन चरणों में होगा मतदान  

Reva India News

Leave a Comment