Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की आधी आबादी को मिलेगा न्याय — डॉ. वाणी आहूलवालिया प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा नारी शक्ति बंधन अधिनियम।

मण्डला। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसका संबोधन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.वाणी आहूलवालिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार उपस्थित रहे। पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वाणी आहूलवालिया ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2026 को देश के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि वर्षों से महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में लिया गया निर्णायक कदम है।

डॉ. आहूलवालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा नारी शक्ति बंधन अधिनियम। इस अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर उन्हें नीति निर्माण की मुख्यधारा में स्थान दिया जाएगा। यह कदम महिलाओं को ‘मतदाता’ से आगे बढ़ाकर ‘निर्णायक’ की भूमिका में स्थापित करेगा और देश के विकास में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, मातृत्व अवकाश में वृद्धि जैसे अनेक कदमों से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।


डॉ. आहूलवालिया ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महिला आरक्षण के नाम पर केवल राजनीति की और इस महत्वपूर्ण विषय को लंबित रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीयत हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने की नहीं रही, बल्कि उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखा गया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने इस लंबे इंतजार को समाप्त करते हुए महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम किया है। यह अधिनियम नए भारत की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है, जहां महिलाएं देश के नेतृत्व में बराबरी से भागीदारी निभाएंगी।
पत्रकार वार्ता में  भाजपा मंडल अध्यक्ष अनीता तिवारी ,  भावना साहू उमा यादव सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

देवरी टिकरिया में जल संरक्षण की अनूठी पहल बोरी बंधान कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक ग्राम पंचायत टिकरिया में लगभग 190 बोरियों का बोरी बंधान

Reva India News

केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षकों की बैठक 10 दिसंबर को होगी

Reva India News

कर्मचारियों के समयमान वेतनमान स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment