Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के 14 अगस्त को मंडला आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था  

मंडला 13 अगस्त 2025

14 अगस्त 2025 को जिला मंडला आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन एवं कार्यक्रम के दौरान अधिक संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है। इस अवसर पर सुरक्षा व सुगम यातायात की दृष्टि से विशिष्ट अतिथियों की कार पार्किंग कॉलेज के सामने होगी। समस्त शासकीय अधिकारियों, मंचासीन विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था वेयरहाउस परिसर में की गई है। मेला स्थल बड़ी खैरी में दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। एकीकृत प्राथमिक शाला मैदान बड़ी खैरी में मंडला की ओर से कार्यक्रम में आने वाले फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। प्राथमिक शाला मैदान पीपरपानी में नैनपुर, मवई, बिछिया की ओर से कार्यक्रम में आने वाले समस्त छोटे व अन्य वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। मंडला ब्लॉक, मवई एवं घुघरी से कार्यक्रम में आने वाले समस्त वाहन डिंडोरी रोड के पास पार्क होंगे। बीजाडांडी, नारायणगंज, निवास, नैनपुर, बिछिया से आने वाली बसें व अन्य वाहन जंतीपुर क्रॉसिंग के बाद हाईवे के पास पार्क होंगे।

बिनेका तिराहा-आमानाला बाईपास व डिंडोरी रोड की ओर जाने वाले वाहन बिनेका तिराहा से डायवर्ट होकर हाईवे से होकर जाऐंगे। आमानाला बाईपास से शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन हाईवे से कटरा बाईपास व प्रथम ढाबा पुरवा होकर शहर आएंगे। बम्हनी, नैनपुर, पिंडरई की ओर से कार्यक्रम में आने वाली समस्त बसें व अन्य वाहन पौड़ी रेलवे क्रॉसिंग तिराहा से डाइवर्ट होकर आरटीओ कार्यालय, पुरवा, प्रथम ढाबा से होकर  निर्धारित पार्किंग स्थल में पहुंचेंगे। बस स्टैंड से डिंडोरी रोड व रायपुर जाने वाली समस्त यात्री बसें महाराजपुर, पौंड़ी तिराहा, पुरवा होकर बाईपास से आएंगे-जाएंगे।

नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि उक्त कार्यक्रम एवं वीआईपी आगमन/प्रस्थान के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान वीआईपी आगमन/ प्रस्थान व कार्यक्रम के दौरान वीआईपी मार्ग तथा कार्यक्रम स्थल की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

Related posts

15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों के कोविड टीकाकरण के लिए सेशन साईट निर्धारित

Reva India News

होम स्टे योजनाओं संबंधी कार्यशाला 26 को

Reva India News

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार से संबंधित आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment