Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मंडला 14 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरडी कॉलेज परिसर में आयोजित हलधर महोत्सव कार्यक्रम में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कॉलेज परिसर पहुंचने पर समाज के विभिन्न वर्गों के द्वारा पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नृतक दल के उत्साहवर्धन करने के लिए इनके साथ फोटो खिचवाई तथा मृदंग की थाप लगाई। साथ ही गोविंदा आला रे जरा मटकी संभाल ब्रजबाला गीत भी गाया। इस अवसर पर उन्होंने गौपूजन और गौवर्धन पूजन किया तथा नन्हे कान्हा के साथ मटकी फोड़ी। उन्होंने संस्कृति विभाग द्वारा यहां लगाई गई भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत श्रीकृष्ण पर्व पर यहां आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण लीला एवं नृत्य भी देखा और उन पर पुष्पवर्षा की।

इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति* *आज अपने ऐतिहासिक कार्यक्रम स्वर्णकार डिजिटल परिचय सम्मेलन का नौवा चरण आयोजित किया गया*

Reva India News

6 अक्टूबर को अधिकार अभिलेख कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

11 दिनों में लौट आई नन्ही सोनिया की मुस्कान

Reva India News

Leave a Comment