Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बंदियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री श्रीमती उइके जिला जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

मंडला 16 अगस्त 2025

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला जेल मंडला में जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस उत्सव में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सहभागिता की।

 

बंदियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि प्रदेश सरकार बंदियों के लिए हर संभव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने जेल में स्थापित सिलाई और कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये केंद्र न केवल बंदियों का कौशल विकास करेंगे, बल्कि उन्हें एक नया जीवन शुरू करने में भी मदद करेंगे। मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश के साथ-साथ सभी बंदियों के कल्याण की भी कामना की है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और लीलाओं पर भी प्रकाश डाला।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज सभी बंदियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे यहां से जाने के बाद फिर कभी गलती नहीं करेंगे और एक सुखी जीवन जीने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती उइके स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की पालकी को पूजा स्थल तक पहुंचाने में शामिल रही। मंत्रोच्चार के बीच भगवान का विधिवत षोडशोपचार पूजन और श्रृंगार किया गया, जिसके बाद उनकी आरती की गई। आरती के बाद सभी बंदियों और उपस्थित अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनम सिडाम, जेल अधीक्षक श्री संजय सहलाम, ईई पीएचई श्री मनोज भास्कर और बंदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के इंट्रेस्ट सब्सिडी स्कीम घटक शिविर आज

Reva India News

घर-घर टीम भेजकर सुनिश्चित करें 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment