Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घर-घर टीम भेजकर सुनिश्चित करें 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

मण्डला 17 जनवरी 2022

वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन मंगलवार तक सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। जो बच्चे छूट गए हैं उन्हें चिन्हित कर उनके घरों में टीम भेजकर उनका टीकाकरण करें। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित विभागों के जिला, अनुविभाग तथा विकासखण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी कॉलेज तथा आईटीआई में लगातार टीम भेजकर प्रत्येक बच्चे का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। प्राचार्य आरडी कॉलेज मंडला जिले के सभी महाविद्यालयों तथा आईटीआई से समन्वय कर वैक्सीनेशन के लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए सभी से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय जाने वाले तथा शालात्यागी बच्चे जिनका अब तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है संबंधित अधिकारी ऐसे बच्चों की सूची जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराएं। संबंधित विभाग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर ऐसे सभी बच्चों के घरों में टीम भेजकर उनका वैक्सीनेशन सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी बच्चों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा नगरीय क्षेत्र में वार्ड प्रभारियों का भी सहयोग प्राप्त करते हुए प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग के अधिकारी 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर मंगलवार की शाम तक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि अनाउंसमेंट तथा मुनादी के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन सेशन के संबंध में जानकारी दी जाए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन के लिए सभी सेंटर्स में समय से वैक्सीन तथा टीम पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम होम आईसोलेशन वाले व्यक्तियों से फोन में बात करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेवें। सभी नोडल अधिकारी मंगलवार को आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें। जिन्हें अब तक प्रथम डोज नहीं लगी है अथवा जिनकी द्वितीय डोज लगना बाकी है ऐसे लोगों से भी संपर्क कर उनका भी टीकाकरण करें। बैठक में कोविड केयर सेंटर की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

बड़ी पंचायतों में रेंडम सेम्पलिंग कराएं

 

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर बाहर से आने वाले लोेगों की सूची संधारित करें तथा उनकी जांच कराएं। इसी प्रकार बड़ी पंचायतों में रेंडम सेम्पलिंग कराएं। उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पॉजीटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का गंभीरतापूर्वक चिन्हांकन करते हुए सभी की जांच कराएं।

 

प्राईवेट जाँच कराने वालों की भी जानकारी एकत्र करें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि निजी तौर पर सेम्पलिंग कराने वाले लोगों की जानकारी संकलित करें तथा पॉजीविट पाए जाने वाले मरीज को गाईडलाईन के अनुसार आईसोलेट करते हुए उसकी सतत मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी दुकानदार आधारकार्ड के बिना टेस्ट किट प्रदान न करें। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेंड आदि स्थानों में सेम्पलिंग केे लिए तत्काल स्थाई सेंटर बनाएं।

 

मंगलवार को लगवाएं फ्रंटलाईन वर्कस को प्रिकॉशन डोज

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि मंगलवार को विशेष सेशन आयोजित कर सभी विभागों के फ्रंटलाईन वर्कस को प्रिकॉशन डोज लगाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, होमगार्ड, पुलिस, पटवारी, कोटवार सहित सभी फ्रंटलाईन वर्कस को प्रिकॉशन डोज लगवाते हुए संबंधित अधिकारी इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 अप्रैल 2023

Reva India News

बायपास निर्माण व एकरेखण परिवर्तन के लिए जनसुनवाई 24 मार्च को

Reva India News

राजेंद्र प्रसाद सेठ का हुआ निधन

Reva India News

Leave a Comment