Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जुलाई माह की लंबित शिकायतों के साथ 50 दिवस वाली शिकायतों को भी निराकृत करायें- कलेक्टर

                                        जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाइन में लम्बित शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलाई माह की लम्बित शिकायतों के साथ 50 दिवस वाली शिकायतों को भी निराकृत करायें। उन्होंने अधिक संख्या में लम्बित शिकायतों के लिए पंचायत, स्वास्थ्य, पीएचई, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व तथा ट्राइबल विभाग को आगामी दो दिनों में विशेष फोकस करते हुए शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक बंद कराने के लिए कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आगामी सप्ताह में सभी हॉस्टल में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगवायें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई छगन भाई पटेल के प्रस्तावित मण्डला दौरे की तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विदित है कि राज्यपाल श्री पटेल का आगामी 19 एवं 20 अगस्त को मण्डला प्रवास प्रस्तावित है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, एसडीओपी मण्डला श्री पीयूष मिश्रा सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे। अन्य एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा बीएमओ आनलाइन वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार की बड़ी योजना

Reva India News

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

Reva India News

नोटिस तामील होने पर निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे छूटे हुए मतदाता

Reva India News

Leave a Comment