Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मेधावी छात्रों को एसबीआई ने दिया तोहफा

                                       मण्डला। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्षेत्रीय कार्यालय मंडला ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत एक प्रेरणादायक पहल करते हुए समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और बैग वितरण किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य प्रबंधक आशीष मित्तल एवं  सुनील कुमार सरस की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बैंक परिसर में स्वतंत्रता दिवस की उमंग और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक आशीष मित्तल ने कहा शिक्षा में निवेश ही वह असली पूंजी है जिससे समाज का भविष्य सुरक्षित होता है। हमें गर्व है कि हम इन बच्चों के सपनों को साकार करने में अपनी भूमिका निभा पा रहे हैं। वहीं मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार सरस ने कहा हम चाहते हैं कि ये बच्चे तकनीक से जुडक़र अपनी पढ़ाई को नए स्तर पर ले जाएं और आने वाले समय की चुनौतियों का डटकर सामना करें। प्रबंधक (मानव संसाधन) मुकेश कुमार झा ने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा ही वह चाबी है जो जीवन में हर दरवाज़ा खोल सकती है। तकनीक के इस दौर में लैपटॉप आपके सपनों को पंख देने का माध्यम बनेगा। मेहनत, अनुशासन और समर्पण से आप हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। एसबीआई आपके इस सफर में हमेशा साथ रहेगा। लैपटॉप एवं बैग प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं जिनमें अंजना उईके, निर्जला वरकड़े, सांझ मसूरकर, शुभम पंचेश्वर, अंबिका तिवारी, सोनम इनवाती एवं देवेंद्र नेताम शामिल है। लैपटॉप पाकर बच्चे अत्यंत खुश नजर आए। उन्होंने एसबीआई बैंक की सराहना करते हुए बच्चों ने कहा यह हमारे लिए केवल एक मशीन नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का साधन है।  इस अवसर पर एसबीआई अवॉर्ड स्टाफ यूनियन के क्षेत्रीय सचिव नीरज चौरसिया, एसबीआई एसटी-एससी वेलफेयर एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव राकेश तेकाम, संगठन सचिव घासीरावन पोरते, कमलेश पदम, आशीष चौरसिया, हिमांशु मिश्रा, हिमानी रावत, राघवेंद्र राव, पर्व श्रीवास्तव, लक्ष्मण राव, भूमिका कुलस्ते, अर्पणा, बसंता सहित क्षेत्रीय कार्यालय कटरा के अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ

Reva India News

*महाराजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जुआ खेलते पकड़े गए 06 व्यक्ति*

Reva India News

क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए सशक्त माध्यम है जनसमस्या निवारण शिविर – श्री कुलस्ते ग्राम परसेल में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment