Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निर्मला शाला ने रिक्शा चालक को दिया अनोखा उपहार कराया ध्वजारोहण 40 वर्षो से दे रहे सेवा

                                                मण्डला। जिला मुख्यालय स्थित निर्मला हायर सेकेण्डरी स्कूल में इस वर्ष 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में 40 वर्षो से स्कूल में सेवा दे रहे रिक्शा चालक से ध्वजारोहण कराया गया। स्कूल प्रबंधन ने आमंत्रण पत्र के माध्यम से उनके मुख्य अतिथि होने की घोषणा की और परिजनों को सूचना भेजी तय समय में मुख्य अतिथि कोदू दास बघेल अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंचे जहां पर स्कूल प्राचार्य स्टॉफ व एनसीसी के छात्रों ने सर्वप्रथम श्री बघेल का प्रवेश द्वार पर स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल में ससम्मान लाते हुए। तिलक-वंदन कर उनका स्वागत किया और उन्हें स्कूल प्रांगण में विशेष अतिथि की तरह प्रवेश कराया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान में सभी के साथ स्वर मिलाया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को भावनाओं से भर दिया। स्कूल प्रबंधन ने कोदूदास बघेल को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल की इस अनोखी और दिल छू लेने वाली पहल की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई तो हजारों लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कूल प्रबंधन की अनुकरणीय पहल है और इससे नए समाज का निर्माण होगा और समाज में हर वर्ग के लोगों का सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर भावुक होते हुए उन्होंने अपने जीवन के अनुभव सांझा किए और कहा बच्चों के साथ यह सफर मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी कमाई है। स्कूल प्रबंधक ने कहा आज हम एक सच्चे कर्मयोगी, एक जीवन योद्धा का सम्मान कर रहे हैं।

श्री कोदूदास बघेल जी का जीवन सेवा, समर्पण और इंसानियत का जीता-जागता उदाहरण है। चाहे तपती धूप हो या बरसात, इनका मुस्कुराता चेहरा और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी हम सभी के लिए प्रेरणा है। बता दें कि  श्री बघेल 1984 से निर्मला शाला के स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम रिक्शा से करते आ रहे है समय के साथ स्कूल में क्लासो की संख्या बढ़ते गई और व्यवसायिक प्रतिद्वंता के चलते उनके साथ के अनेक रिक्शा चालक साथी काम छोडक़र चल दिए लेकिन उन्होंने इस काम को नही छोड़ा वर्तमान में वे ऑटो से स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम करते हैं। नगर मुख्यालय के कई तो ऐसे परिवार हैं पहले मां बाप जाया करते थे अब उनके बच्चें भी उसी ऑटो से स्कूल जा रहे हैं जिन बच्चों के शिक्षा दीक्षा पूरी हुई और नवजीवन में प्रवेश किया अब उनके बच्चें भी उसी ऑटो से स्कूल जा रहे हैं। 40 वर्ष से एक व्यक्ति एक ही स्कूल में अपनी सेवा दे रहा है। स्कूल का पूरा स्टॉफ प्रबंधन और अधिकांश परिजन भी उन्हें जानते और पहचानते है जिम्मेदारी के लिए पहचाने जाने वाले श्री बघेल का यह सम्मान निश्चित तौर से समाज के उस वर्ग का सम्मान है जो वर्ग वर्षो से उपेक्षित चल रहा है। वहीं स्कूल प्रबंधन के इस फैसले की गूंज अब मीडिया के चैनलों में दिल्ली और भोपाल तक सुनाई दे रही है। उनकी ईमानदारी, समय पालन, और सेवा भाव ने न सिर्फ स्कूल प्रबंधन, बल्कि अभिभावकों और छात्रों के दिल में भी खास जगह बनाई है। स्वतंत्रता दिवस पर इस अनूठे सम्मान ने यह संदेश दिया कि असली नायक सिर्फ मंचों या किताबों में नहीं, बल्कि हमारे आसपास ही होते हैं  जो बिना किसी स्वार्थ के, वर्षों तक दूसरों की सेवा करते हैं। निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल की यह पहल आने वाली पीढिय़ों को यह सिखाती है कि सम्मान पद और पैसे से नहीं, बल्कि दिल से की गई सेवा से मिलता है। इस दौरान मेनेजर सिस्टर ज्योत्सना फिलिप, प्राचार्य सिस्टर क्लारा कुजूर, उप प्राचार्य सिस्टर ट्रेसा, सिस्टर अंजली, सिस्टर रेशमी यादव, सिस्टर सविता इक्का के साथ समस्त शिक्षक  शिक्षिकाएं और कार्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 दिसम्बर 2023

Reva India News

आमजन का कल्याण हमारी सरकार का लक्ष्य – मंत्री श्रीमती उईके सुशासन सप्ताह-2025: ग्राम झिरिया में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ शिविर आमजनों को दी गयी शासन योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Reva India News

कान्हा नेशनल पार्क भीषण सड़क हादसा दो की मौत दो जिला अस्पताल रेफर

Reva India News

Leave a Comment