Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिवहन विभाग ने बसों में लगाए पोस्टर  

                                         मण्डला। 2 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता एवं स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग कार्यक्रम के अंतर्गत परिवहन कार्यालय द्वारा 13 अगस्त को जिले में संचालित यात्री वाहनों में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता संबंधी पोस्टर चस्पा किये गये। जिला परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 अगस्त को लगभग 70 यात्री बसों में तिरंगा झंडा संबंधी पोस्टर चस्पा किये गये हैं। इसके साथ ही यात्री वाहनों के संचालको एवं यात्रियों को देश प्रेम, देश सेवा एवं तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही यात्री वाहनों, बस स्टेण्ड एवं सार्वजनिक स्थलो पर गंदगी व कचरा न डालने तथा इन्हें साफ व स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Related posts

कलेक्टर ने किया बस स्टैंड का मुआयना

Reva India News

राज्यपाल से अंडर-17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने की शिष्टाचार भेंट

Reva India News

आज खेले जाएंगे बैडमिंटन चैंपियनशिप के रोचक संघर्षपूर्ण मुकाबले प्रदेश शीर्ष 32 खिलाडी करेंगे अपने खेल कौशल्य का प्रदर्शन ग्वालियर से खेल रहे स्थानीय खिलाड़ी मृदुल भिरयानी बने आकर्षण का केंद्र

Reva India News

Leave a Comment