Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*डिजिटल प्रक्रिया की मजबूती को लेकर बैठक* *E-Prosecution व icjs पोर्टल की गुणवत्ता हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

मंडला, दिनांक 07 अगस्त 2025

 

E-Prosecution व icjs पोर्टल के माध्यम से कार्यवाही को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय मंडला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व्दारा ली गई जिसमें डाक्टर प्रवीण उइके, डाक्टर डीएस मरकाम, सहायक जिला लोक अभियोजक अधिकारी एवं कोर्ट डाटा सेंटर के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में E-Prosecution व icjs पोर्टल पर डाटा एंट्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, तकनीकी त्रुटियों को दूर करने तथा सभी संबंधित दस्तावेजों की समय पर ऑनलाइन अपलोडिंग हेतु विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से MLC (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट, मर्ग दुर्घटना रिपोर्ट, लीगल ओपिनियन तथा ऑनलाइन चार्जशीट की त्वरित एवं सटीक फीडिंग पर चर्चा की गई।

 

माननीय न्यायालय द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए समन एवं वारंट के निष्पादन पर भी विशेष बल दिया गया। निर्देशित किया गया कि ऐसे समस्त न्यायालयीन आदेशों की तामीली में शिथिलता न हो तथा प्राप्त समन/वारंट की जानकारी पोर्टल पर तत्काल अपडेट की जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय से समंस प्राप्ति की प्रणाली की समीक्षा की गई। सभी उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं व सुझावों को साझा किया और उन्हें शीघ्र निराकृत करने हेतु समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

Related posts

बरेला-निवास-डाला क्षतिग्रस्त मार्ग की हुई तत्काल मरम्मत

Reva India News

आंगनवाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम

Reva India News

स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाडगे महाराज जयंती

Reva India News

Leave a Comment