Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा लगभग 1.5 वर्ष में 2 करोड 93 लाख किमती 1958 मोबाईल तलाश कर वास्तविक धारको को लौटाये गये

*वर्ष 2025 में कुल 870 मोबाईल खोजकर मालिको सौपे गये*

 

मंडला। कंट्रोल रूम मंडला में आज आयोजित कार्यक्रम में मंडला पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गुम हुए 80 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। थाना मंडला अंतर्गत गुम मोबाइल की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विगत 45 दिवस में 80 मोबाइल ट्रेस हुए जिन्हें आज उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्णजन्माष्टमी के पूर्व अपना खोया मोबाइल वापस पाकर आवेदकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडला पुलिस का आभार जताया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुम मोबाइल की शिकायत गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लांच CEIR पोर्टल (ceir.gov.in) पर स्वयं ऑनलाइन, इसके अलावा शिकायत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में भी दर्ज कराई जा सकती है। मंडला पुलिस द्वारा सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की जा रहीं है। साथ ही आमजन के शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए पोर्टल के माध्यम से मोबाइल रिकवरी एवं सायबर फ्राड की शिकायतों के लिए सभी थानों में 02-02 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी नियुक्त एवं सायबर डेस्क की स्थापना भी मंडला पुलिस द्वारा किए गए हैं। सायबर नोडल अधिकारी के निर्देशन में बनी टीम इन शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग करती है।

 

इन सब प्रयासो के परिणामस्वरूप पोर्टल का उपयोग कर मंडला पुलिस को वर्ष 2024 में कुल 1088 मोबाइल फोन, वर्ष 2025 में कुल 870 मोबाईल फोन इस प्रकार कुल 1958 मोबाईल फोन जिनकी कुल 2 करोड 93 लाख 70 हजार रुपये है रिकवर कर उनके वास्तविक मालिको को वापस किए गए हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आवेदनकर्ताओं, पत्रकारों और नागरिकों को कृष्णजन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आजादी के अमृतमहोत्सव के इस महापर्व पर “हर घर तिरंगा” लहराकर अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Related posts

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित राहवीर योजना की दी जानकारी

Reva India News

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

कलेक्टर ने की सीएस वीसी संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment