Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*सेवा का सम्मान: प्रधान आरक्षक कुमार सिंह उइके को मंडला पुलिस ने दी सेवानिवृत विदाई*

मंडला। जिला पुलिस बल मंडला में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुमार सिंह उइके के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडला पुलिस के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा ने श्री उइके को सेवा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके ईमानदारीपूर्ण, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवा जीवन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुमार सिंह उइके जैसे कर्मठ अधिकारी विभाग की प्रेरणा हैं।

 

कुमार सिंह उइके ने अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत वर्ष 1991 में जिला नरसिंहपुर से आरक्षक के रूप में की। कई वर्षों तक नरसिंहपुर में सेवा देने के पश्चात वे जिला मंडला स्थानांतरित हुए, जहाँ वे वर्तमान में कोर्ट मोहर्रिर के पद पर कार्यरत रहे। अपने पूरे सेवा काल में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को सुदृढ़ किया। उनके सेवा कार्यकाल में जनसेवा, सौम्यता एवं अनुशासन सदैव प्रमुख रही।

 

समारोह में रक्षित निरीक्षक श्री सुनील नागवंशी सहित सहकर्मियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण व सुखद भविष्य की कामना की।

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित

Reva India News

अवैध कॉलोनी निर्माण पर एफआईआर दर्ज

Reva India News

Leave a Comment