Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पर्वतारोही मुस्कान को मिलेगी 4 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की साहसी बिटिया को दी बधाई

मंडला 19 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही सुश्री मुस्कान रघुवंशी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं। सुश्री मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी श्री रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोंजिअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी।

उल्लेखनीय है कि 23 वर्ष आयु की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं। उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड के लिए बधाई दी थी। मुस्कान शीघ्र ही दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट क्लीमंजारो की चोटी पर पहुंचने के लिए रवाना होने वाली हैं।

Related posts

कलेक्टर के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त अभियान शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने का दिया संदेश

Reva India News

प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं जनजागरूकता के लिए प्रारंभ किया गया ’’सम्मान अभियान’’ प्रसंशनीय – श्री कुलस्ते कलेक्टर ने ’’सम्मान अभियान’’ के आयोजन संबंधी ली विस्तृत बैठक 11 से 26 जनवरी तक होंगे विविध आयोजन

Reva India News

बुधवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment