Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मंडला, 24 अगस्त 2025

स्वास्थ्य परीक्षण स्वस्थ विद्यालय परिकल्पना को साकार करता है और नीट परीक्षा प्रतिभागियों के समक्ष डॉक्टर्स की टीम बैठी हो तो विद्यार्थियों में नवीन ऊर्जा का संचार होता है नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन सत्र में यह बात कही। स्वस्थ मन मस्तिष्क से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। दैनिक गतिविधियों को अनुशासित कर हम रुग्णता से बच सकते हैं। मेंटल हेल्थ पर केंद्रित होना आज की जरूरत है। यह बात आर.एम.ओ. जिला चिकित्सालय डॉक्टर प्रवीण कुमार उईके ने कहीं। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि वर्षाकाल में  वायरल संक्रमण बढ़ता जा रहा है इस कारण विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक था।

विद्यार्थियों की अन्य समस्या का भी पता चलेगा। डॉक्टर्स के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने मंच संचालन कर शरीरम खलू धर्म साधनम के दर्शन पर बात की। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय मंडला के डॉक्टर्स ने विद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जिन बच्चों में मौसमी बुखार, जुकाम के लक्षण देखे गए उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। जिन बच्चों के स्वास्थ्य में कुछ जटिल समस्याएं परिलक्षित हुई जिला चिकित्सालय आने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस, स्काउट, एनएसएस, इको क्लब ओजस क्लब के बच्चों का विशेष योगदान रहा। स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम के अलावा विद्यालय स्टाॅफ से श्री कन्हैया बरमैया, श्री शैलेष जयसवाल, श्री आशीष बाजपेई, श्री देवेंद्र कछवाहा, श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री दिलेन्द्र सिंगौर, श्री नागेंद्र चैहान, श्री नाथू सिंह घोसी, श्री प्रखर पटेल, श्रीमती शालिनी साहू, श्रीमती रंजना पांडे, श्रीमती सोनल अग्निहोत्री, श्रीमती मातेश्वरी परस्ते, श्री संजय धनगर, श्रीमती कीर्ति शुक्ला, श्रीमती शालिनी साहू, श्री अरुण दुबे का योगदान रहा।

Related posts

संकल्प से समाधान अभियान जिले में अभी तक 11 हजार 436 आवेदन प्राप्त 7 हजार 662 का हुआ निराकरण

Reva India News

अनुशासित और संयमित रहकर आदर्श नागरिक बने विद्यार्थी : श्री मंगुभाई पटेल राज्यपाल ने किया मेनिट के तूर्यनाद- 24 महोत्सव का शुभारम्भ

Reva India News

गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने व्यवस्थाएं पुख्ता करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने 26 जनवरी के आयोजन संबंधी बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment