Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर आदिवासी बालक छात्रावास अंजनिया के 3 भृत्य निलंबित

मंडला 25 अगस्त 2025

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया के औचक निरीक्षण के दौरान आदिवासी बालक छात्रावास अंजनिया में ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने, भोजन व्यवस्था संबंधी दायित्व न निभाने, साफ-सफाई तथा अन्य सुविधा संबंधी दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतना पाए जाने पर 3 भृत्यों को निलंबित कर दिया गया है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग मंडला द्वारा एसडीएम के औचक निरीक्षण के बाद संबंधित तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रतिउत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर भृत्य श्री रविन्द्र मरावी, श्री मनीष कुमार मसराम एवं श्री अभिषेक धुर्वे को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के अंतर्गत निलंबित किया गया है। कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग मंडला द्वारा जारी निलंबन आदेशानुसार निलंबन अवधि में उक्त तीनों का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मवई जिला मंडला निर्धारित किया गया है।

Related posts

बीजाडांडी जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को अवंतीबाई स्कूल के हॉल क्रमांक-2 में

Reva India News

डीएपी खाद के हैं अन्य विकल्प, नहीं आएगी उत्पादन में कमी

Reva India News

जिले से कुपोषण तथा एनीमिका के दाग को मिटाने समग्र प्रयास जरूरी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment