Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुड़ामैली में सांसद श्री कुलस्ते ने की निःशुल्क साईकिल वितरित

मंडला 26 अगस्त 2025

निःशुल्क साईकिल वितरण योजनान्तर्गत, सत्र 2025-26 में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणगंज (कुड़ामैली) में कक्षा छठवीं तथा कक्षा नवमीं में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में साईकिल वितरण किया गया।

सांसद श्री कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शाला के साथ-साथ घर पर भी अध्ययन करने की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार आपको हर सुविधा और संसाधन मुहैया करा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी बेहतर शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। कार्यक्रम के पश्चात सांसद श्री कुलस्ते ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस दौरान समाजसेवी श्री रतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री भूपेन्द्र वरकड़े, पूर्व जनपद अध्यक्ष नारायणगंज श्री रघुनंदन प्रसाद विश्कर्मा, श्री किशन तेकाम, उपसरपंच ग्राम पंचायत कुड़ामैली श्री संतोष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अमित आनंद पाण्डेय द्वारा किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2023

Reva India News

’आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत् एक मार्च से बनेंगे निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment