Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनपद मंडला के सभाकक्ष में जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला संपन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने सीखा पानी की जाँच के तरीके

मंडला 26 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कुमट के निर्देशानुसार तथा पीएचई के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत मंडला के सभाकक्ष में जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत इंस्पेक्टर श्री राजाराम मेरावी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला द्वारा विकासखंड मंडला की 81 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों को पानी गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में श्री उमा गणेश लोधी (समन्वयक क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण) द्वारा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी में उपलब्ध 10 प्रकार के तत्वों फ्लोराइड, पीएच, आयरन, नाइट्रेट, अमोनिया, क्लोराइड, टर्बिडिटी, अल्कालिनिटी, हार्डनेस एवं क्लोरीन की जांच करना सिखाया गया। समस्त ग्राम पंचायतों के पेयजल स्त्रोतों के पानी की जांच हेतु विभाग द्वारा फील्ड टेस्ट किट, जीवाणु परीक्षण हेतु एच 2 एस वॉयल्स एवं पानी के उपचार हेतु जर्मेक्स वितरण किया गया। प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से उपयंत्री यंत्री सुश्री सुमन मरावी, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से सुश्री संगीता अग्रवाल एवं सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

आज से पर्यटकों के लिए खुला कान्हा नेशनल पार्क पर्यटक कर रहे बाघ का दीदार

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 अप्रैल 2023

Reva India News

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर अभ्युदय अभियान प्रदेश में 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान

Reva India News

Leave a Comment