Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिशुवती माताओं को प्रदाय की गई पोषण किट कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया वितरण

मंडला, 15 नवंबर 2025

जिला चिकित्सालय मंडला के मेटरनिटी विंग में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शिशुवती माताओं को पोषण किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने शिशुवती माताओं एवं उनके परिजनों से जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रसूताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने 6 माह तक स्तनपान तथा शिशुवती माता के पोषण के विषय में चर्चा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

शासकीय उचित मूल्य दुकानों से मिल रहा है पोषण युक्त चावल और नमक

Reva India News

मंडला जिले के मार्कफेड गोदाम खैरी का निरीक्षण किया गया

Reva India News

कलेक्टर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ संचालित होगा हस्ताक्षर अभियान

Reva India News

Leave a Comment