Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आम आदमी पार्टी की प्रदेशध्यक्ष रानी अग्रवाल का आगमन आज

                                                       मण्डला। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति रानी अग्रवाल का आज मंडला आगमन हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत रैली का आयोजन कटरा बायपास से किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का नगर के विभिन्न स्थानो में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रथम आगमन पर पार्टी के द्वारा भव्य तैयारी की गई है जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश और संभाग के अन्य पदाधिकारी भी मंडला आज आ रहे हैं। जो विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी 25 अगस्त से 27 अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से धरना दे रही है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है जिसके चलते मरीजों को सही समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोग अक्सर जबलपुर या अन्य जिलों का रुख करने को मजबूर होते हैं। यह स्थिति आम जनता के लिए बेहद चिंता का विषय है। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि 27 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी ने जिला प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर शीघ्र ही डॉक्टरों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ, पेट रोग, ईएनटी (कान, नाक, गला), स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विभागों के डॉक्टरों की भारी कमी है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान पर भी बन आती है। वहीं शाम को कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष और तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Related posts

आशुलिपि की प्रायोगिक परीक्षा 28 दिसंबर को

Reva India News

अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने हरसंभव प्रयास करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की निराकृत आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा

Reva India News

/ */*मंडला पुलिस की भू माफियाओं पर कार्यवाही जारी* //* 

Reva India News

Leave a Comment