Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री कुलस्ते निवास में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

मंडला 28 अगस्त 2025

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने निवास के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को साइकिल प्रदान की।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने की राह को आसान बनाने के लिए साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को नई ऊर्जा मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। श्रीसांसद कुलस्ते ने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में निवास विधायक श्री चौनसिंह वरकड़े, पूर्व विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जनप्रतिनिधियों ने किया उद्यानिकी कृषक भ्रमण दल को रवाना

Reva India News

आदि शंकराचार्य प्राकट्योत्सव पर जिला स्तरीय भव्य व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

मंडला अनुविभाग के लिए कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश एसडीएम ने जारी किए आदेश

Reva India News

Leave a Comment