Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम आयोजित

मंडला 29 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा एवं खेल युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के क्रीड़ा विभाग तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि हमें नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। क्रीड़ाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार यादव ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए खेल के प्रति समर्पण से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा शतरंज खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. विजय मौर्य, डॉ. सुरेंद्र लिल्हारे, डॉ. घनश्याम झरिया, डॉ. गरिमा छाबड़ा, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंदा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

बीजाडांडी में हितग्राहियों को किया गया बैकयार्ड कुक्कुट चूजों का वितरण

Reva India News

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया

Reva India News

25 जून को जिले में 57.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment