Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम मढ़ोगढ़ में थ्री लेयर सब्जी उत्पादन का अवलोकन सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने की सराहना  

मंडला, 31 मई 2025

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रेयांश कूमट ने शनिवार को नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम मढ़ोगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम के उन्नत कृषक द्वारा लगाई गई थ्री लेयर सब्जी के खेत का अवलोकन किया। सीईओ श्री कूमट ने कृषक द्वारा अपनाई जा रही इस अभिनव कृषि पद्धति की सराहना की। उन्होंने कहा कि थ्री लेयर सब्जी उत्पादन न केवल सीमित भूमि में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने में सहायक है, बल्कि यह किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने किसानों को इस तकनीक को और अधिक विस्तार देने तथा अन्य किसानों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज गौरीशंकर डहेरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शासकीय आई.टी.आई रसैयादोना में रोजगार मेला 29 नवम्बर को

Reva India News

शमशान पर भी भ्रष्टाचार मंडला जिले का हाल

Reva India News

औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा टेक्सटाइल उद्योग उज्जैन का वस्त्र उद्योग कर रहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी स्थापित होगा आईटी पार्क मेडिसिटी डेवलप कर मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में होंगे प्रयास दक्षिण भारत की प्रमुख वस्त्र इकाई “बेस्ट लाइफ स्टाइल” का मुख्यमंत्री ने किया भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment