Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए 23 आवेदक पात्रता की श्रेणी में पाए गए आपत्ति 15 दिवस के भीतर दर्ज कराएं

मंडला 29 अगस्त 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बीएलसी घटक अन्तर्गत कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्डला के द्वारा जारी आदेश के परिप्रेक्ष्य में सर्वेक्षण/सत्यापन हेतु गठित दल द्वारा जाँच उपरांत प्राथमिक रूप से 23 आवेदक पात्रता की श्रेणी में पाये गये।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्संबंध में जिस किसी आम नागरिक/अन्य को उक्त सूची में आपत्ति हो तो विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में अपनी लिखित आपत्ति मय आवश्यक दस्तावेज के साथ संलग्न कर इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त अवधि के बाद किसी भी प्रकार के आपत्ती/शिकायत पंजीबद्ध नहीं किया जायेगा।

Related posts

 राहीन खान ने 97.8% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

Reva India News

मनी वाइज वित्तीय साक्षरता योजना के अंतर्गत जागरूकता अभियान

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने देखा कोबरीकला में प्रधानमंत्री जनमन आवास

Reva India News

Leave a Comment