Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की पालन प्रतिवेदनों की समीक्षा

मंडला 2 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदनों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में हुई इस बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागवार पालन प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पालन प्रतिवेदनों को अपडेट करने एवं की गई आवश्यक कार्यवाहियों को दर्ज कर पुनः प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में बरगी जलाशय से उद्वहन सिचाई संबंधी प्रकरण की समीक्षा करते हुए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के साथ महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शामिल हुए।

Related posts

जिले में अब तक 331 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Reva India News

ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के नार्थ विंग भवन का लोकार्पण मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके रही शामिल नार्थ विंग के सामने के भवन के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के प्रयासों से शिक्षा के मंदिर का साकार हुआ सपना

Reva India News

Leave a Comment