Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ

मंडला 2 सितंबर 2025

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ योजना भवन मंडला में किया गया। इस अभियान में उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों को प्रभारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती मधुलिका उपाध्याय द्वारा महिला अधिनियम, मिशन शक्ति अंतर्गत योजनाओं, हब अंतर्गत दी जाने वाली साहयताओं एवं शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा एवं अन्य हिंसाओं से निपटने के लिए वन स्टॉप सेंटर पर दी जाने वाली सुविधाओं जैसे परामर्श सहायता, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, अस्थाई आश्रय, स्वास्थ्य सहायता, आकस्मिक सहायता की जानकारी दी गई। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर द्वारा विपरीत परिस्थितियों से निपटने हेतु त्वरित कार्यवाही के लिए डायल 112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 07642- 252699 वन स्टॉप सेंटर आदि नंबरों की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर सुश्री आशा नंदा, विधिक केस वर्कर श्रीमती प्रभा पाण्डेय, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता आरती वकरड़े उपस्थित रहे।

Related posts

जिले को जैविक खेती प्रोत्साहन, पशुधन बीमा में अच्छी उपलब्धि तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिली बधाई कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा

Reva India News

*“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजित*

Reva India News

नगरपालिका मंडला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया

Reva India News

Leave a Comment