Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के नार्थ विंग भवन का लोकार्पण मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके रही शामिल नार्थ विंग के सामने के भवन के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के प्रयासों से शिक्षा के मंदिर का साकार हुआ सपना

मंडला, 1 नवंबर 2025

ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के नार्थ विंग भवन का लोकार्पण शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती सम्पतिया उइके द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री रजत सकलेचा, ज्ञानदीप स्कूल संचालन समिति के सचिव श्री संजय तिवारी, प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंत्री श्रीमती उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानदीप विद्यालय के इस नए नार्थ विंग भवन का निर्माण कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के विशेष प्रयासों से संभव हुआ। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और प्रबंधन के समन्वय से ही शिक्षा के क्षेत्र में यह उल्लेखनीय कार्य हुआ है।

विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और कहा यह विद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि जिले की पहचान बन चुका है। यहाँ के विद्यार्थी लगातार जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। यहाँ से पढ़ाई करने के बाद कई विद्यार्थी विदेशों में हैं।

मंत्री श्रीमती उइके ने बताया कि ज्ञानदीप विद्यालय की स्थापना वर्ष 1983 में तत्कालीन कलेक्टर श्री एम.एम. दाहिमा के प्रयासों से हुई थी। उन्होंने कहा कि 43 वर्षों की इस यात्रा में इस विद्यालय के अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम ऊँचा कर रहे हैं।

मंत्री ने की 20 लाख रुपये देने की घोषणा

 

विद्यालय के नार्थ विंग के सम्मुख स्थित भवन के लिए मंत्री श्रीमती उइके ने 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शासन आपको हर सुविधा उपलब्ध करा रहा है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि मेहनत करें और प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर मंडला का गौरव बढ़ाएँ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि तत्कालीन कलेक्टर श्री दाहिमा ने अपने कार्यकाल में इस स्कूल भवन की नीव रखी। इसके बाद वर्तमान कलेक्टर श्री मिश्रा के प्रयासों से जिले को शिक्षा का एक उत्कृष्ट भवन प्राप्त हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा वे अच्छे से पढ़ाई करें और अपने जिले का नाम रौशन करें।

 

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 

विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। रंगारंग कार्यक्रमों ने अतिथियों और अभिभावकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्कूल के स्थापना वर्ष से जुड़ी शिक्षिका श्रीमती तापोशी सिंह को उनकी सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों उर्वशी पटेल, सृष्टि मिश्रा, गुंजन हरदाहा, दीक्षा थापक, अभीर शर्मा, अदिति रावत, प्रशांत मरावी, श्रेयांशिका हरदाहा, प्रखर त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत मोहगांव आंगनबाड़ी केन्द्र में तिरंगा रैली का आयोजन

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी

Reva India News

26 एवं 27 फरवरी तथा 1 मार्च को जिला न्यायालय में साक्षात्कार

Reva India News

Leave a Comment