Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उर्वरक की उपलब्धता के आधार पर वितरण का बेहतर प्रबंधन आवश्यक – मुख्यमंत्री वीडियो कॉफ्रेंस में सीएम ने दिये निर्देश

मंडला 3 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिलों में उपलब्ध उर्वरक के वितरण का बेहतर प्रबंधन आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रबंधन जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। कहीं भी किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिये। मुख्यमंत्री बुधवार को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से कमिश्नर-कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डबल लॉक केन्द्रों से उर्वरक विक्रय के संबंध में दमोह, धार तथा जबलपुर जिलों में अपनायी गयी रणनीति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करायें कि विभिन्न किसान संगठनों से संबंधित अधिकारी सतत संपर्क में रहें। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी से अवगत कराते रहें। आवश्यकता अनुसार टोकन डबल लॉक केन्द्रों से वितरित न कराते हुए अन्य स्थल से करायें जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन संभाग में मिलेट का उत्पादन होता है, वहाँ मिलेट फसल की एमएसपी पर खरीदी के लिए किसानों का पंजीकरण 22 सितम्बर से शुरू करायें और समय पर पंजीकरण पूर्ण करायें।

वीडियो कॉफ्रेंस में फसल क्षति, जन हानि, पशु हानि के प्रकरणों के समय पर निराकरण तथा नरवाई प्रबंधन के लिए अभी से जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मण्डला एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, उपसंचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया, डीएमओ श्री राम स्वरूप तिवारी, एसएलआर श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित शामिल हुए।

Related posts

राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण का मंडला आगमन आज

Reva India News

कलेक्टर ने किया प्राथमिक विद्यालय खुदराही का निरीक्षण बच्चों से किया आत्मीय संवाद

Reva India News

जिला योजना समिति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से 14 और नगरीय क्षेत्र से 2 सदस्य निर्वाचित

Reva India News

Leave a Comment