Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1415.7 मिमी वर्षा दर्ज

मंडला, 2 सितंबर 2025

मण्डला जिले में बारिश का दौर जारी है, जिले में 1 जून से 2 सितंबर तक 1415.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 2 सितंबर की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 13.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 11.4 मि.मी., नैनपुर में 15.2 मि.मी., बिछिया में 26.4 मिमी, घुघरी में 20.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 10.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 2 सितंबर तक तहसील मंडला में 1539.2 मिमी, नैनपुर में 1417.4 मिमी, बिछिया में 1346.9 मिमी, निवास में 1388.2 मिमी, घुघरी में 1315.7 मिमी एवं नारायणगंज में 1436.8 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1275.1 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

बाल देखरेख संस्था में सीएनसीपी बालकों के प्रवेश के लिए कार्यशाला 30 मार्च को

Reva India News

पीएम पोषण अंतर्गत दोपहर का भोजन वितरित करने संबंधी निर्देश  

Reva India News

कोरोना कर्फ्यू में छूट के संबंध में सुझाव दे सकते हैं आमजन

Reva India News

Leave a Comment