Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष जागरुकता अभियान अंतर्गत पी.एम. श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा में कार्यक्रम संपन्न  

मंडला 10 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष जागरुकता अभियान के आठवे दिवस में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत पी.एम. श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा मण्डला में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा किशोरी छात्राओं को एनीमिया पर विशेष ध्यान देते हुए, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम हेतु चर्चा की गई। जिसमें खाने में संतुलित आहार में मुनगा, हरी सब्जियां एवं तिलहन दाले एवं रेशेदार फलों को खाने के साथ-साथ योग एवं खेल, साथ ही किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता एवं आयरन युक्त एवं विटामिन-सी का सेवन और स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। खाने में पंचरंगी थाली का महत्व, संतुलित आहार का दैनिक जीवन में महत्व पर चर्चा की गई।

विधिक केसवर्कर प्रभा पाण्डे द्वारा वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा से पीड़ित एवं दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली कानूनी सहायता, विधिक सहायता, परामर्श सहायता, चिकित्सा सहायता, आश्रय सहायता, अपातकालीन सहायता एवं हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायता एवं योजना के बारे में बताया गया। महिला हेल्पलाईन नं. 181, साईबर हेल्पलाईन नं. 1930, चाइल्ड हेल्पलाईन न. 1098 एवं नवीन पुलिस हेल्पलाईन नं. 112 के बारे में जानकारी दी गई।

Related posts

3 दिवसीय रज़ा उत्सव का शुभारम्भ आज 

Reva India News

स्मृति सुमन शिविर के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर परिवार को सबल बनाया गया – पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय कार्यविभाग, पॉलीटेक्निक कॉलेज, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए

Reva India News

कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुये विशेष सर्तकता बरतें – श्री बिसाहूलाल सिंह खाद्य मंत्री ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु किया निर्देशित  

Reva India News

Leave a Comment