Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन सभा की बैठक संपन्न

मंडला 12 सितंबर 2025

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विधायक निवास श्री चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश तेकाम, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट मौजूद थे।

बैठक की शुरूआत अधिकारियों से परिचय लेकर की गई। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही के पालन प्रतिवेदन, जिला पंचायत के स्थायी समितियों के कार्यवाहियों का कार्यवृत अनुमोदन, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों एवं छात्रावास एवं आश्रम भवनों के निर्माण की प्रगति, जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगतिरत कार्यों पर चर्चा, पीएम आवास योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकास कार्यों एवं प्रस्तावों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासकीय कार्यक्रमों की जानकारी से समय से पूर्व अवगत कराएं। साथ ही जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाना है, उसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए एवं उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार आमंत्रित भी किया जाए।

सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जिला पंचायत की स्थायी समितियों की बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित करें। बैठकों का विस्तृत कार्यवाही विवरण जनप्रतिनिधियों को दिया जाए। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच में संवादहीनता की स्थिति निर्मित नहीं हो। आपसी तालमेल से क्षेत्र के विकास में सहयोग करें।

Related posts

फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने एन. आई. सी. मंडला को दी शिकस्त!

Reva India News

मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्र वितरण एवं प्रविष्टि कार्य का एसडीएम नैनपुर द्वारा निरीक्षण

Reva India News

आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता आज

Reva India News

Leave a Comment