Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री कुलस्ते ने ली नारायणगंज में समीक्षा बैठक

मंडला 11 सितंबर 2025

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में जनपद पंचायत नारायणगंज के सभा कक्ष में जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक निवास श्री चैनसिंह वरकड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री आशाराम भारतीय, उपाध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा, जनपद पंचायत सदस्यगण, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती दीप्ति यादव एवं विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

सांसद श्री कुलस्ते ने बैठक में शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। जिसमें प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, समग्र पेंशन, कृषि विभाग में मेढ़ो पर अरहर की खेती, पीएचई विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित जर्जर स्कूल भवनों की स्थिति के समीक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं उन्हें नियत समय में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।

 

Related posts

रोजगार मेला 17 अगस्त को

Reva India News

चिरईडोंगरी नारायणगंज में 550 पौधों की नर्सरी तैयार विकास प्रस्फुटन, नवांकुर संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की पहल

Reva India News

आईटीआई मंडला में ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 27 को

Reva India News

Leave a Comment