Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1494.9 मिमी वर्षा दर्ज

मण्डला जिले में बारिश का दौर जारी है, जिले में 1 जून से 14 सितंबर तक 1494.9 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 3.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 7.8 मि.मी., बिछिया में 10.2 मिमी एवं घुघरी में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 14 सितंबर तक तहसील मंडला में 1604.8 मिमी, नैनपुर में 1552.7 मिमी, बिछिया में 1470.1 मिमी, निवास में 1469.6 मिमी, घुघरी में 1385.7 मिमी एवं नारायणगंज में 1509.5 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1476.9 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मक सोच से गढ़ेंगे भविष्य पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया उमंग दिवस

Reva India News

बघेली लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ महिष्मती घाट में आयोजित हुआ निर्झरणी महोत्सव

Reva India News

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के विभिन्न मॉड्यूल एवं देयकों के प्रस्तुतिकरण संबंधी प्रशिक्षण 10 सितंबर को

Reva India News

Leave a Comment