Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेले में 108 प्रतिभागियों को मिले नियुक्ति पत्र

मंडला 18 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखंड-घुघरी में रोजगार मेला/कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त मेले में 128 बेरोजगार युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। मेले में 108 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर कि भर्ती हेतु गार्डियंस ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद कंपनी के लिए 85 प्रतिभागी व वर्धमान यार्न मंडीदीप के लिए 23 प्रतिभागियों का कंपनी द्वारा प्राथमिक चयन किया गया। आयोजित रोजगार मेले में श्री प्रदीप पाठक, श्रीमति नजमा बेगम-सहा. विकासखंड प्रबंधक एवं श्री दिलीप कुमार यादव-कार्यालय सहायक सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर, श्री टाकेश्वर पूषाम-कार्यालय परिचायक व कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आगामी रोजगार मेला/कैम्प विकासखंड-नारायणगंज में 19 सितंबर को, विकासखंड-निवास में 22 सितंबर को, विकासखंड-नैनपुर में 23 सितंबर को, विकासखंड-मवई में 24 सितंबर को एवं विकासखंड-मंडला में 25 सितंबर को आयोजित किया जाना है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिनेश साहू को उपचार हेतु पांच हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की

Reva India News

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए  

Reva India News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निवास और नारायणगंज में किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment