Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत चिन्हांकन शिविर आज

मंडला 23 सितंबर 2025

भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया जाना है। सेवा पखवाड़ा के दौरान दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकन एवं वितरण शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पात्र वरिष्ठजनों का चिन्हांकन शिविरों के माध्यम से किया जायेगा। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए ऐसे वरिष्ठजन जिनकी आयु 60 या 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है पात्र होंगे। संबंधित के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।

जिले में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम सहायक उत्पादन केन्द्र जबलपुर द्वारा चिन्हांकन शिविर का आयोजन 24 सितंबर को ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर, स्टेडियम ग्राउंड के पास प्रातः 10 बजे आयोजित किया जा रहा है।

Related posts

खरीफ पूर्व तैयारी शुरू करने सलाह

Reva India News

15, 16 एवं 17 अप्रैल को संचालित होगा डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र

Reva India News

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदक संपर्क करें

Reva India News

Leave a Comment