Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में आयोजित रोजगार मेला में 86 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र 24 को मवई में आयोजित किया जायेगा रोजगार मेला

मंडला 23 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड नैनपुर में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में 102 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया जिसमें 86 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर कि भर्ती के लिए गार्डियंस ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद कंपनी के लिए प्राथमिक चयन किया गया। आयोजित रोजगार मेले में श्री रविन्द्र डेहरिया, श्रीमति नमिता हरदहा, श्री विश्वनाथ जंघेला, श्रीमति सुषमा डेहरिया-सहा. विकासखंड प्रबंधक, सुश्री सोनम ठाकुर एवं कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे। आगामी रोजगार मेला 24 सितंबर को विकासखंड-मवई में आयोजित किया जायेगा।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने संत समागम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 18 जुलाई 2026

Reva India News

बलराम तालाब के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

Leave a Comment