Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

मंडला 23 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण की समीक्षा बैठक गोलमेज कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, एसपी श्री रजत सकलेचा, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, एसडीओपी श्रीमती अर्चना अहीर, जिला अभियोजन अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की शुरूआत में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत अपराध प्रावधानित राहत राशि प्रदाय करने, परिलक्षित क्षेत्रों एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की स्थिति, अधिनियम के क्रियान्वयन संबंधी की गई कार्यवाही, रजिस्ट्रीकृत मामलों की स्थिति एवं उनके अन्वेषण की प्रकरणवार स्थिति, न्यायालय में प्रस्तुत किए गए चालान के बाद लोक अभियोजक के कार्य की स्थिति तथा अन्वेषण के बाद लोक अभियोजन द्वारा कार्यवाही, अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण एवं राहत स्वीकृत एवं वितरण की स्थिति, राहत एवं पुर्नवास एवं चिकित्सा सहायता आदि उपलब्ध कराने की बिन्दुवार समीक्षा की गई।

Related posts

4 कोरोना मरीज स्वस्थ

Reva India News

कलेक्टर ने माहिष्मती घाट पहुँचकर बढ़ते हुए जल स्तर का जायजा लिया निचली बस्ती एवं इलाकों में एहतियात बरतने की अपील की

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आनंदम’ में जरूरतमंदों के लिए कम्बल दान किए आनंदम खुशियों के द्वार में कोई भी नागरिक कम्बल दान कर सकता हैं

Reva India News

Leave a Comment