Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अंतिम सूची जारी

मंडला 24 सितंबर 2025

एम.पी. ऑनलाईन चयन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति के लिए प्रकाशित अनंतिम सूची के विरूद्ध प्राप्त दावा/आपत्ति का निराकरण जिला स्तरीय दावा/आपत्ति निराकरण समिति द्वारा किया जायेगा। एम.पी. ऑनलाईन चयन पोर्टल में बाल विकास परियोजना मण्डला, मोहगांव, निवास, नैनपुर, बीजाडांडी एवं नारायणगंज (आंगनवाड़ी केन्द्र-कांदरटोला) की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। अंतिम सूची जारी होने के 2 दिवसों में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किये जायेंगे।

एम.पी. ऑनलाईन चयन पोर्टल में प्रकाशित अंतिम सूची प्रकाशन के दिनांक से प्रथम अपील 10 दिवस के अंदर कलेक्टर न्यायालय में एवं प्रथम अपील से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील प्रथम अपील के निराकरण के उपरांत 10 दिवस के अंदर संभागायुक्त न्यायालय में की जा सकेगी।

Related posts

दिव्यांगों ने मतदाताओं को जागरूक करने बनाई मानव श्रृंखला तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने रंगोली डालकर मतदाता जागरूकता अभियान की बनी कड़ी

Reva India News

आज से 17 अप्रैल तक मोचा में आयोजित होगा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते करेंगे शुभारंभ  

Reva India News

शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता (छात्रवृत्ति) योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Reva India News

Leave a Comment