Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की भावांतर योजना की समीक्षा

मंडला 26 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधि और कलेक्टर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने भावांतर योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। भावांतर योजना के अंतर्गत ई-उपार्जन के लिए पंजीयन 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जायेगा। 1 नवंबर से 15 जनवरी तक उपार्जन किया जायेगा। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य शुरू होने पर अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन करें। शतप्रतिशत किसानों का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। किसानों को सोयाबीन का उचित दाम मिले इसकी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोयाबीन के पुराने स्टॉक का भी निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 2028 तक धान और गेहूं में धीरे-धीरे बोनस की राशि बढ़ाई जा रही है। उन्होंने सेवा पखवाड़ा, जीएसटी बचत, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी मध्यप्रदेश अभियान के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मंडला एनआईसी कक्ष से नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, श्री जयदत्त झा सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

महिला किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने को-ऑपरेटिव बैंक में ध्वजारोहण किया

Reva India News

पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों का किसी भी डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश का स्वप्न होगा साकार

Reva India News

Leave a Comment