Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंजनिया महाविद्यालय में मै हूं अभिमन्यु अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला 26 सितंबर 2025

समाज में जागरूकता लाने पुलिस विभाग द्वारा मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत अंजनिया पुलिस थाना द्वारा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहना, नशा मुक्त समाज बनाना आमजन की सक्रिय भागीदारी, महिला सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, लैंगिक समानता, किसी भी प्रकार की हिंसा इत्यादि को रोकने छात्राओं को रात्रि में आवागमन न करने आवागमन करने में किसी प्रकार से कोई समस्या आने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने या टोल फ्री नंबर पर सूचना देने विस्तृत रूप से विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल न हों जिससे कि आपका भविष्य प्रभावित हो। मैं हूं अभिमन्यु अभियान कार्यक्रम में एसआई श्री राजेश सराठे अंजनिया थाना द्वारा उक्त जानकारी दी गई। इस अवसर पर चौकी से पुलिस बल उपस्थित रहा जिन्होंने विद्यार्थियों को सही दिशा में चलने, समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने में पुलिस का सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदाह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं में ऑनलाईन निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ

Reva India News

कलेक्टर ने बढ़ाया दिव्यांग छात्रा का हौसला करौंदा टोला में द्रौपदी धुर्वे के घर पहुँचे कलेक्टर, उच्च शिक्षा में नहीं आने देंगे कोई बाधा

Reva India News

4 से 5 मई  तक रामनगर मंडला में आदि उत्सव का भव्य आयोजन होगा   सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की बैठक  

Reva India News

Leave a Comment