Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका टाऊनहॉल में स्वच्छोत्सव थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन

मंडला 29 सितंबर 2025

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अनुक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 29 सितंबर को नगर पालिका परिषद मण्डला स्थित टाउनहॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न.पा. अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफडे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उपस्थित डॉक्टर्स का स्वागत करते हुए किया गया।

जिला चिकित्सालय में पदस्त मेडिकल ऑफिसर डॉ. रितेश अग्रवाल, डॉ. हितेश जंघेला एवं उनकी टीम द्वारा लगभग 200 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें जनपद पंचायत मण्डला, जिला पंचायत मण्डला एवं न.पा.परि. मण्डला के सफाई मित्र उपस्थित हुए। शिविर में नोडल अधिकारी सुश्री रूखसार अली (शहरी), सुश्री सीमा पटले (ग्रामीण) एवं जनपद पंचायत एसबीएम नोडल श्रीमति रश्मि वर्मा द्वारा सफाई मित्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ’घर के बाहर अपना घर होम स्टे चौगान’ फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 61 आवेदनों की समस्या

Reva India News

उज्जैन में श्स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिटश् 5 जून क¨ मध्यप्रदेश का वेलनेस की अ¨र एक वैश्विक कदम

Reva India News

Leave a Comment