Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी जिला अधिकारी दिए गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक पालन करें – सीईओ

मंडला, 1 अक्टूबर 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि सभी जिला अधिकारी दिए गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक पालन करना सुनिश्चित करें। ग्रामसभा की बैठक में एजेंडानुसार बिन्दु के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करें। ग्रामसभा की बैठक का रिव्यू भी प्रस्तुत करें। उन्होंने 7 एवं 8 अक्टूबर को होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान तथा कार्यालयीन स्वच्छता अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

जल स्त्रोतों को संरक्षित करना हमारी सम्मिलित जिम्मेदारी – संपतिया उइके सूर्यकुंड में आयोजित किया गया जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम

Reva India News

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें- संभागायुक्त श्री सिंह जल गंगा संवर्धन अभियान के लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराएं- संभागायुक्त श्री सिंह

Reva India News

Leave a Comment