Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा के तहत की गई विभिन्न गतिविधियाँ

मंडला, 1 अक्टूबर 2025

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अनुक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार न.पा. मण्डला द्वारा स्वच्छोत्सव थीम पर आयोजित चित्रकला, निबंध, नुक्कड़ नाटक, वेस्ट टू आर्ट एवं लेख प्रतियोगिताओं में नगर के विभिन्न स्कूल जैसे- पंडित जवाहर लाल नेहरू स्कूल, उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला, निर्मिला शाला, भारत ज्योति स्कूल एवं अमल ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी और स्थानीय निकायों की भागीदारी को जोड़ा गया है। अभियान के दौरान जन-जन को स्वच्छता को अपने व्यवहार, संस्कार में आत्मसात करने लिए प्रेरित करने के साथ सभी स्तर की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। नगर पालिका मंडला आम नागरिकों से अपील करती है कि शहर में स्वच्छता बनाये रखे साथ ही दूसरों को भी स्वच्छता हेतु प्रेरित करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 16 नवम्बर 2023

Reva India News

नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

Reva India News

14 से 16 दिसंबर तक बीएलओ करेंगे एएसडीआर मतदाता की सूची का वाचन

Reva India News

Leave a Comment